फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जातीय दंगा कराना चाहते हैं कई संगठन: मानवीर

विज्ञापन
हाथरस: मानवीर सिंह। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान के बेटे मानवीर सिंह ने प्रदेश सरकार व उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि पीएफआई और भीम आर्मी के कुछ लोग रुके हुए हैं। यह लोग यहां जातीय दंगा कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि इसकी जानकारी उन्हें न्यूज चैनल के माध्यम से मिली है।
साथ ही उनके घर के बाहर भी सड़क पर कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं। यह लोग क्षेत्र में भी संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि बिटिया के मामले में उनके पिता ने शासन से मांग की थी कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई है। चारों युवक निर्दोष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। साथ ही नार्को टेस्ट कराने की मांग भी स्वीकार ली। उन्होंने कहा है कि सरकार ने जब यह मांगें पूरी कर ली हैं तो कुछ संगठनों को यह बुरा लग रहा है। इस पर उनके परिवार को टारगेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें