फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कई इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर किए इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक श्याम सिंह को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना हाथरस गेट बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइंस में तैनात ऋषिपाल सिंह को प्रभारी साइबर सैल और गिरीश चंद्र को प्रभारी एसओजी की जिम्मेदारी सौंपी है।
पुलिस लाइन में तैनात केशव दत्त शर्मा को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। हाथरस गेट में इंस्पेक्टर क्राइम रवींद्र सिंह को सीसीटीएनएस का प्रभारी बनाया गया है। थाना चंदपा में तैनात उपनिरीक्षक ओमबाबू को जरैरा का चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से संजय सिंह को चौकी प्रभारी मेंडू गेट, थाना कोतवाली से सर्वेश कुमार को चौकी प्रभारी सादाबाद गेट, पुलिस लाइंस से शमीम अहमद को चौकी प्रभारी गौहाना बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन से संतोष कुमार को एसएसआई हाथरस जंक्शन, विजय पाल सिंह को लाइन से डायल 112 व सुबोध कुमार को चंदपा थाने भेजा है। एसएसआई हाथरस जंक्शन आदेश कुमार को थाना मुरसान, थाना चंदपा से धीरेंद्र कुमार को थाना मुरसान, पुलिस लाइंस से अवधेश कुमार को थाना सहपऊ भेजा गया है। पुलिस लाइन से अमर सिंह व राजेश कुमार गौतम को थाना चंदपा भेजा है। थाना हाथरस जंक्शन में तैनात रामजीलाल को थाना हसायन भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें