फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 11 व 12 को गांव अहवरनपुर में आएंगी कई हस्तियां

विज्ञापन
हाथरस : गांव अहवरनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते दिनेश शर्मा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे गांव अहवरनपुर में 11 और 12 मार्च को विभिन्न राज्यों की तमाम हिस्तियां आएंगी। यह हस्तियां गांव में स्थापित किए जा रहे शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में उत्तराखंड की राज्यपाल व प्रदेश के डिप्टी सीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री व कई राज्यों के मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा पंजाब के प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश शर्मा ने वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि मंदिर में शिव परिवार, मां दुर्गा, राम दरबार, राधाकृष्ण, हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह महाशिवरात्रि के दिन 11 मार्च को होगा। शाम चार बजे 51 कलशों के साथ भ्रमण यात्रा निकलेगी। 12 मार्च को लोकार्पण समारोह होगा, जिसमें उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीर्वाद देने के लिए शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर, महाराज चित्रकूट धाम के रामभद्रचार्य महाराज, महामंडलेश्वर यतींद्रानंद, प्रवोदानंद जी महाराज, अवधूत अखाड़ा हरिद्वार के महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज आएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, केंद्रीय उद्योग मंत्री पंजाब के आईआएस अधिकारी सोम प्रकाश, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, संतोष गंगवार, रघुराज सिंह, नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, चडीगढ़ सहित कई राज्यों के मंत्री व अन्य हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर में स्थापित होने वाला शिवलिंग नर्मदा से लाया गया है। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, महेश चंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, अनिल सिसौदिया, विवेक वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें