फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित कई बड़े नेता आज आएंगे शहर में

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा की बृज क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक के लिए तैयारियों का जायजा लेते भाजपा नेता। संवा - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में भाजपा के ब्रज क्षेत्र के सभी जिलों के मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों व अन्य पदाधिकारियों की बैठक आज होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई पदाधिकारी भाग लेंगे। भाजपाइयों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी इसकी तैयारी में जुटा है।
रविवार को अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फॉर्म हाउस में भाजपा के ब्रज प्रदेश के सभी जिलों के मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विस क्षेत्र प्रभारियों व अन्य पदाधिकारियों की बैठक होगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा संजीव चौरसिया, अश्वनी त्यागी, कर्मवीर सिंह, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी आदि पदाधिकारी भाग लेंगे। मिशन 2022 पर इस बैठक में चर्चा होगी और पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। इन भाजपा नेताओं के आगमन को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय टीम के अलावा जिला प्रशासन भी जुटा हुआ है। पूरे दिन भाजपाई कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे। साथ ही स्थानीय प्रशासन भी तैयारी में लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम करेंगे ओवरब्रिज का लोकार्पण
हाथरस। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को यहां आएंगे। वह भाजपा की बैठक से पहले तालाब चौराहे पर यहां नवनिर्मित ओवरब्रिज का लोकार्पण भी करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसकी शिला पट्टिका भी तैयार करा ली गई है। वह शहर के आगरा मार्ग से कार द्वारा शहर में प्रवेश करेंगे। इसे लेकर लोनिवि द्वारा कुछ स्थानों पर गड्ढों को दुरुस्त करने के लिए पेचवर्क का काम किया है। पालिका प्रशासन द्वारा आगरा अलीगढ़ रोड पर विशेष साफ सफाई की जा रही है। इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा पोलों को दुरुस्त किया जा रहा है। अधिकारी लगातार तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें