फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंडी समिति ने चावल से लदा वाहन पकड़ा

विज्ञापन
हाथरस : मंडी समिति परिसर में खड़ा चावल से लदा वाहन। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मंडी समिति ने बृहस्पतिवार की देर रात गोविंदपुर चौकी के निकट से चावल लदा एक ट्रेलर पकड़ा। दूसरे कैंटर को गेट पास दिखाने पर टीम ने छोड़ दिया। वहीं, ट्रेलर में लदे चावल को जब्त कर लिया। चावल की जांच के लिए एसडीएम द्वारा टीम का गठन किया गया है।
मंडी समिति सचिव योगेंद्र सिंह आगरा राजमार्ग पर अनाज से भरी गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि गोविंदपुर बॉर्डर से अनाज से भरी गाड़ी निकलने वाली है। टीम ने जब गाड़ी को रोककर जांच पड़ताल की तो चालक कोई कागज नहीं दिखा सका। मंडी सचिव ने गाड़ी को सादाबाद मंडी समिति प्रांगण में लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति के सचिव ने बताया कि यह ट्रक जलेसर से निकला है और दिल्ली के लिए जा रहा था। इसकी जानकारी उनके द्वारा एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे को दी गई। एसडीएम द्वारा बताया गया कि मंडी समिति सचिव द्वारा पकड़े गए इस बड़े ट्रक में भरे चावल की जांच करने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। चावल की जांच करके जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें