फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निर्माणाधीन छात्रावास में चारदीवारी नहीं होने से मंडलायुक्त नाराज

विज्ञापन
हाथरस : कस्बे में बन रहे राजकीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते कमिश्नर गौरव दयाल और डीएम रमेश ? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडलायुक्त अलीगढ़ गौरव दयाल ने बुधवार को नगर के मोहल्ला गौसगंज में सिडको द्वारा बनाए जा रहे राजकीय बालिका छात्रावास के भवन का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने भवन के विषय में कार्यदायी संस्था से जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास की चारदीवारी बनवाने के निर्देश दिए।
बता दें सरकार की एक योजना के तहत जो छात्राएं शहर में पढ़ने आती हैं और उनके रहने के लिए स्थान नहीं है, उनकी सुविधा के लिए राजकीय छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। नगर और क्षेत्र के सहायता प्राप्त और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली ऐसी छात्राएं, जिनके घर से स्कूल की दूरी ज्यादा है और उन्हें आवागमन में परेशानी होती है, वह इस छात्रावास में रह सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावास की चारदीवारी नहीं देखकर मंडलायुक्त ने इस पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से सवाल किया तो उन्होंने बताया कि चारदीवारी भी योजना में नहीं है। ऐसे में सवाल पैदा होता है कि बिना चारदीवारी के छात्राएं अंदर छात्रावास में सुरक्षित कैसे महसूस करेंगी। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि किसी भी योजना में छात्रावास की चारदीवारी अवश्य बने। डीएम रमेश रंजन, एसडीएम अंजलि गंगवार व अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें