फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: छात्रा के हत्यारोपी मामा ने अलीगढ़ कोर्ट में किया समर्पण, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के हत्यारोपी मामा ने अलीगढ़ कोर्ट में किया समर्पण, भेजा जेल
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस रेस्टोरेंट में हुई हत्या के मामले में कर रही थी तलाश
अलीगढ़ जेल जाने की सूचना पाकर पुलिस जुटा रही और जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के एक रेस्टोरेंट में अपनी भांजी की हत्या करने वाले मामा ने एक पुराने मामले में शुक्रवार को अलीगढ़ में न्यायालय में समर्पण कर दिया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसकी जानकारी जब स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस उसके समर्पण के बारे में और जानकारी जुटाने में लग गई।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले शहर के बुर्ज वाला कुआं स्थित एक रेस्टोरेंट में खुशबू पुत्री रामदास निवासी गली नंबर चार भूरापीर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप खुशबू के दूर के रिश्ते के मामा विजेंद्र उर्फ विजय निवासी रायतपुर थाना इगलास अलीगढ़ पर लगा था। बताते हैं कि विजेंद्र रिश्ते की भांजी खुशबू से शादी करना चाहता था और वह उसे अक्सर परेशान भी करता था।
विज्ञापन

खुशबू बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने के बाद विजेंद्र बड़ी चालाकी से रेस्टोरेंट से निकल गया था। हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने विजेंद्र की तलाश तेज कर दी और कई स्थानों पर दबिशें भी दीं, लेकिन वह पुलिस के साथ नहीं आया। विजेंद्र पर अलीगढ़ जिले के भी मुकदमे थे। ऐसे में शुक्रवार को वह अलीगढ़ कोर्ट में हाजिर हो गया। वहां से उसे अलीगढ़ कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और ज्यादा जानकारी जुटाने में लग गई। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जानकारी मिली है कि विजेंद्र ने अलीगढ़ में समर्पण किया है। अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही है। पुलिस यह जानकारी भी हासिल कर रही है कि विजेंद्र अलीगढ़ से किसी मामले में वांछित था या फिर वह किसी मुकदमे में जमानत तुड़वाकर कोर्ट में हाजिर होकर जेल पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें