हाथरस: मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीम के साथ बैठक करते एसपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एसपी विनीत जायसवाल ने जिले के एंटी रोमियो स्क्वायड के कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर मिशन शक्ति को सफल बनाने और महिलाओं एवं लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि जिला स्तर पर सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों, बाजारों, कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि स्थानोें पर महिलाओं ओर छात्राओं के साथ राह छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन और अभद्र टिप्पणियाें जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभावी कार्रवाई करे। बिना वजह घूमने वाले लड़कों व शोहदो की चेकिंग कर उनको हिदायत दी जाए।
एंटी रोमियो टीम अपने थाना क्षेत्र में आने वाले गांव, कस्बों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक करें। पुलिस द्वारा चलाई जा रहीं सुरक्षा संबंधी सेवाएं जैसे डायल 112 नंबर, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, यूपी काप एप, 181 महिला हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्प लाइन 102, स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में भी जानकारी दी जाए।