ज्ञापन में पदाधिकारियों ने राज्य सरकार को उद्योगों के विकास के लिए प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी को सीधे तौर पर उत्तरदायी बनाने की मांग की गई है।ज्ञापन में कहा गया है कि हर जिले में नये उद्योग खुलवाने में योगदान देने वाले डीएम को उसकी भूमिका के अनुसार उन्नति और अवनति की व्यवस्था होनी चाहिए । यदि कोई व्यापारी नई इकाई स्थापित करना चाहता है और वह जिलाधिकारी से मिलकर इच्छा प्रकट करता है तो यह दायित्व डीएम और प्रशासन का होना चाहिए। व्यापारियों ने हाथरस के नजदीक ही नये औद्योगिक आस्थान की मांग भी उठाई।ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री योगा पंडित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक बागला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, विधानसभा महामंत्री प्रेम प्रकाश पागल गुरु, नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल, नगर महामंत्री राजकुमार वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरुण कुलश्रेष्ठ, दीनदयाल गोयल, नवीन सबलोक, विनोद मित्तल आदि थे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को शहर आगमन पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने राज्य सरकार को उद्योगों के विकास के लिए प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी को सीधे तौर पर उत्तरदायी बनाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि हर जिले में नये उद्योग खुलवाने में योगदान देने वाले डीएम को उसकी भूमिका के अनुसार उन्नति और अवनति की व्यवस्था होनी चाहिए । यदि कोई व्यापारी नई इकाई स्थापित करना चाहता है और वह जिलाधिकारी से मिलकर इच्छा प्रकट करता है तो यह दायित्व डीएम और प्रशासन का होना चाहिए। वह सभी अनापत्ति प्रमाणपत्र विद्युत कनेक्शन अथवा अन्य संबंधी सुविधाएं दिलाए।
विज्ञापन
इकाई खुलने में विलंब नहीं होना चाहिए। किसी भी कई को बंद करने या सील करने का प्रशासन को अधिकार नहीं होना चाहिए। यदि कोई गंभीर आपत्ति हो तो उसको दूर कराने का दायित्व प्रशासन का होना चाहिए, जिससे इकाइयां बंद न हों अथवा उनका आर्थिक और मानसिक शोषण न हो। व्यापारियों ने हाथरस के नजदीक ही नये औद्योगिक आस्थान की मांग भी उठाई।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री योगा पंडित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक बागला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, विधानसभा महामंत्री प्रेम प्रकाश पागल गुरु, नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल, नगर महामंत्री राजकुमार वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरुण कुलश्रेष्ठ, दीनदयाल गोयल, नवीन सबलोक, विनोद मित्तल आदि थे। संवाद