फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आठ नमूनों की जांच रिपोर्ट धनात्मक आने पर वसूला जुर्माना

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसअपर जिलाधिकारी (एडीएम) बसंत अग्रवाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में शांति और कानून व्यवस्था और अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महिला अपराधों से संबंधित मुकदमों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अभियोजन अधिकारियों से कहा कि गैंगस्टर, महिलाओं और बच्चों से संबंधित आपराधिक मामलों का निर्धारित समयावधि के अंतर्गत निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एडीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (एडीएम) बसंत अग्रवाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में शांति और कानून व्यवस्था और अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले 159 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर 43 नमूने लिए गए हैं। आठ नमूनों की जांच रिपोर्ट धनात्मक आने पर 1.45 लाख का जुर्माना वसूला गया है।
उन्होंने बताया कि जिले अब तक कुल 7229 प्रतिष्ठानों का पंजीकरण किया गया है। एडीएम ने नकली मावा बनाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। अभियोजन कार्यों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने को कहा। एडीएम ने अभियोजन अधिकारी से कहा कि कोई भी अपराधी सजा पाने से बचना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक हित में उनके अपराध की सजा बतौर उन्हें जेल भिजवाया जाना जरूरी है। उन्होंने महिला अपराधों से संबंधित मुकदमों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अभियोजन अधिकारियों से कहा कि गैंगस्टर, महिलाओं और बच्चों से संबंधित आपराधिक मामलों का निर्धारित समयावधि के अंतर्गत निस्तारण कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें