हाथरस : अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों को देखते डॉ. सुनील अग्रवाल। स?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील अग्रवाल ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बुखार से पीड़ित बच्चों की जांच करा उनका उपचार भी किया।
इस मौके पर डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि मौसम के बदलने के साथ बीमारियां पैर पसार रही है। खास कर छोटे बच्चों को सर्दी से बचाएं। उन्होंने कहा कि इन दिनों डेंगू का प्रकोप चल रहा है। बच्चों को पूरे कपड़े पहनाकर रखें। जरा भी बुखार आए तो निकट के चिकित्सक से परामर्श लें।
उन्होंने कहा अभिभावक बच्चों को संतुलित आहर दें। उनकी दिनचर्या का खासा ध्यान रखें। ताकि बच्चे स्वस्थ रहें। यदि किसी बच्चे को सर्दी जुकाम हो जाए तो उससे दूसरे बच्चे को दूर रखें ताकि इंफेक्शन न हो। संवाद