फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हाईवे पर लगे होर्डिंग्स पर गरजा महाबली, कई जगह नोकझोंक, हंगामा

विज्ञापन
हाथरस: सादाबाद में होर्डिंग्स उखाड़ती जेसीबी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
जेसीबी ने उखाड़े हाईवे पर लगे होर्डिंग, हंगामा
विज्ञापन

नेशनल हाईवे की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया अभियान, दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से होर्डिंग लगाकर किए गए अतिक्रमण पर शनिवार को महाबली (जेसीबी) का पंजा चला। नेशनल हाईवे की टीम ने जेसीबी के जरिये होर्डिंग को तुड़वा दिया। कई बार टीम से लोगों की नोकझोंक और हंगामा हुआ।
दरअसल, आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव बरौस से लेकर हाथरस तक कई जगहों पर विभिन्न विज्ञापन कंपनियों द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के खंभे आदि लगाकर होर्डिंग लगा दिए गए हैं। इन होर्डिंग की वजह से दुर्घटनाएं भी हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार इन्हें हटाने की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इन होर्डिंग को नहीं हटाया गया। लिहाजा नेशनल हाईवे की टीम ने कॉरिडोर मैनेजर मोहित शर्मा की देखरेख में हाथरस रोड पर इन होर्डिंग को लगाकर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवा दिया। कई जगह नोकझोंक भी हुई और कई लोगों ने हंगामा भी किया। चेतावनी दी गई कि यदि फिर से किसी ने होर्डिंग आदि लगाकर हाईवे की जमीन पर कब्जा किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें