गांव बाग बधिक में चौपाल लगाकर लोगों से वार्ता करते कोतवाली मनोज कुमार।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार व आबकारी टीम ने संयुक्त रुप से क्षेत्र के ग्राम बाग बधिक में चौपाल का आयोजन किया और ग्रामीणों को विश्वास पर्ची वितरित की। अवैध जहरीली शराब के उत्पाद, बिक्री और इसका सेवन न करने के संबंध में जागरूक किया।
कोतवाल ने ग्रामीणों को बताया कि शराब स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है, इसलिए अवैध शराब न खरीदें। यह शराब जहरीली भी हो सकती है। इसका सेवन न करें। वैसे भी आपका गांव इन कामों के लिए जिले में प्रसिद्ध है। जो बुराई का धब्बा आपके गांव पर लगा है।
उसे आप सभी मिलकर धो सकते हैं। आपके आसपास कोई अवैध रूप से शराब बेचता अथवा बनाता है तो उसकी तुरंत ही पुलिस को सूचना दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को बताया कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और टीकाकरण अवश्य कराएं। इस मौके पर एसआई दिलीप यादव, अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।