न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)हसायन क्षेत्र के गांव धुबई में गाय और भैंसों में फैले लंपी रोग से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है।पशु चिकित्सा विभाग ने गांव के एक भी पशु को लंपी रोग से बचाव का टीका नहीं लगाया है।
हसायन क्षेत्र के गांव धुबई में गाय और भैंसों में फैले लंपी रोग से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। पशु चिकित्सा विभाग ने गांव के एक भी पशु को लंपी रोग से बचाव का टीका नहीं लगाया है।
बता दें कि जिले में पहले पशुओं में जंपी बीमारी सीमित क्षेत्र में थी। बारिश के पश्चात इसका तेजी से गांव-गांव प्रसार होने से गाय और भैंस इसकी चपेट में आने लगी हैं। गांव निवासी पूर्व प्रधान अताउल्ला बेग ने बताया कि बीमारी से पशुओं ने दूध देना बंद कर दिया है। संवाद