फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रथ में बैठकर शहर में घूमे भगवान जगन्नाथ

विज्ञापन
हाथरस : शोभायात्रा में एक झांकी में विराजमान भगवान जगन्नाथ की प्रतिमाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बड़ी कोठी कमला बाजार स्थित मंदिर ठाकुर जी महाराज से भगवान जगन्नाथ महाराज की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु भजन-कीर्तन, महामंत्र का जाप करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत किया गया।
रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ की मनोहर छवि को निहारते हुए श्रद्धालुओं आस्था के संगम में डुबकी लगाई। ताल, मृदंग, ढोलक, झांझ, मंजीरा पर रथयात्रा में शामिल भक्त थिरकते नजर आए। रथयात्रा बड़ी कोठी कमला बाजार में संपन्न हुई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जगदीश स्वामी, रामकुमार, भगवान, दाऊ दयाल, लल्लू, उमेश कुमार, सुशील कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, कैलाश कूलवाल, डब्बू वर्मा, सत्य प्रकाश, महेश वर्मा, श्याम वर्मा, किशन लाल, सुषमा देवी, आस्था, रानी, शारदा देवी, रुक्मिणी रानी, भगवती देवी, तुलसी देवी, संगीता रानी, साधना देवी, स्मृति देवी, संतोष, मंजू देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें