न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक महिला से कार सवारों ने तमंचे के बल पर नकदी और अन्य सामान लूट लिया। मुवीना पत्नी अख्तर अली निवासी मोहल्ला सराय उम्दा बेगम सिकंदराराऊ बृहस्पतिवार को अपने घर से ई-रिक्शा में बैठकर अपनी बेटी की ससुराल गंजडुंडवारा जा रही थीं।
जब वह पंत चौराहे पर पहुंचीं तो उसी दौरान काले रंग की एक कार आकर रुकी। कार सवार ने उसे कासगंज तक बैठा लिया। जैसे ही कार कासगंज के लिए चली तो वैसे ही कार चालक ने गाड़ी को रोक लिया। उसमें मौजूद दूसरे युवक ने तमंचा दिखाकर मुवीना से 20,500 रुपये नकद, कपड़े और अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद यह लोग कार लेकर भाग गए। घटना को लेकर थाना सिकंदराराऊ में तहरीर दी गई है।