न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सोशल मीडिया पर दो युवकों के फोटो वायरल हो रहे हैं। एक के हाथ में तमंचा लगा हुआ है तो दूसरे की अंटी में तमंचा लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो वाले युवकों को कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला लाला का नगला का बताया जा रहा है।
इन दोनों की तलाश में पुलिस जुटी है। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार भाटी ने बताया कि दो युवकों के फोटो तमंचा के साथ वायरल हो रहे हैं। यह दोनों कहां के रहने वाले हैं, इस बारे में जानकारी की जा रही है, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। संवाद