फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : देखो मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान...

सार

ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के बैनर तले निकाला गया यह जुलूस किला गेट से शुरू हुआ। जुलूस में शामिल लोग देखो-देखो मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान, पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल या रसूल जैसे नारे लगा रहे थे। इस मौके पर इमाम जमील अहमद, सैयद नदीम हुसैन, मौलाना मुकीम रजा, मजाहिर रजा, विजय सिंह प्रेमी, वीरी सिंह कर्दम, दिनेश देशमुख, मुस्ताक खलीफा, कुर्बान अली शहजादा, हाजी रिजवान अहमद कुरैशी, ब्रजमोहन राही, लल्लन बाबू, अजीम खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
हाथरस : बारावफात के जुलूस में घोड़ों पर सवार बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बावजूद रविवार को शहर में बारा वफात का जुलूस निकाला गया। ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के बैनर तले निकाला गया यह जुलूस किला गेट से शुरू हुआ। जुलूस की शुरुआत सैयद हाफिज नदीम हुसैन बरकाती ने कुरान की तिलावत कर की।
विज्ञापन

यह जुलूस जामा मस्जिद, नयागंज, चक्की बाजार, सरकूलर रोड, सासनी गेट, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट, तालाब चौराहा, मधुगढ़ी सहित विभिन्न बाजारों से होता हुआ किला गेट पर पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस में शामिल लोग देखो-देखो मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान, पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल या रसूल जैसे नारे लगा रहे थे। जुलूस में कई झांकियां भी शामिल थीं।
जुलूस का नेतृत्व पूर्व सभासद डॉ. रहीश अहमद अब्बासी ने किया। इस मौके पर इमाम जमील अहमद, सैयद नदीम हुसैन, मौलाना मुकीम रजा, मजाहिर रजा, विजय सिंह प्रेमी, वीरी सिंह कर्दम, दिनेश देशमुख, मुस्ताक खलीफा, कुर्बान अली शहजादा, हाजी रिजवान अहमद कुरैशी, ब्रजमोहन राही, लल्लन बाबू, अजीम खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें