फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंदिरों में किए श्वेत शृंगार, खीर से लगाया भोग

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसशरद पूर्णिमा के मौके पर रविवार को जिले के देवालयों में भक्ति की बयार बही।देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा के मौके पर रविवार को जिले के देवालयों में भक्ति की बयार बही। मंदिरों में सुबह विशेष पूजा अर्चना हुई। भगवान को सफेद रंग की पोशाक धारण कराई गई। भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। शाम को खीर का भोग लगाया गया। शहर में कई स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया।
रविवार की सुबह शहर के गुड़िहाई बाजार स्थित दाऊजी मंदिर, रूई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर, किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर, गंगा महारानी मंदिर आदि मंदिरों में सुबह भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया गया। भगवान को श्वेत पोशाक धारण कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं शहर के अग्रवाल धर्मशाला में पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी देवालयों में खीर का भोग लगाया गया। देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें