भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि को 554746 वोट, सपा के जसवीर वाल्मीकि को 307428 वोट मिले। भाजपा ने हाथरस लोकसभा सीट को 247318 वोटों के अंतर से जीत लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाजपा के उत्तर प्रदेश में खराब प्रदर्शन के बावजूद हाथरस में भाजपा ने जीत दर्ज करके 2019 का प्रदर्शन दोहराया है। हाथरस में भाजपा के अनूप वाल्मीकि ने सपा के जसवीर वाल्मीकि को 201263 मतों से हरा दिया है।
विज्ञापन
हाथरस लोकसभा सीट की मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि ने पहले राउंड से ही बढ़ बनाई। अंतिम राउंड तक भाजपा प्रत्याशी आगे रहा। भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि को 554746 वोट, सपा के जसवीर वाल्मीकि को 307428 वोट मिले। भाजपा ने हाथरस लोकसभा सीट को 247318 वोटों के अंतर से जीत लिया। बसपा के हेमबाबू धनगर को 201263 वोट मिले। डीएम अर्चना वर्मा ने अनूप प्रधान वाल्मीकि को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
हाथरस सुरक्षित सीट से भाजपा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह दलेर के प्रति भी आम लोगों की नाराजगी की बात कही जा रही थी। पार्टी ने उनका टिकट काटकर उत्तर प्रदेश के मंत्री अनूप वाल्मीकि को यहां से लड़ाया था। चुनावी प्रक्रिया के दौरान ही राजवीर सिंह दलेर की दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। भाजपा को यहां पर टिकट बदलने का फायदा होता दिखा। अनूप वाल्मीकि ने जसवीर वाल्मीकि को बड़े मत अंतर से हरा दिया।