फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले में पहुंचा टिड्डी दल, किसान परेशान

विज्ञापन
हाथरस: टिड्डी दल को भगाने के लिए सासनी में इगलास रोड पर धुआं करते और थालियां बजाते लोग। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ से होते हुए टिड्डियों के जिले में आने की खबर मिलते ही सुबह से ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने सादाबाद, सिकंदराराऊ सहित जिले के सभी सीमा पर टीमों को सतर्क कर दिया। विभाग ने दोपहर में टिड्डी दल ने खैर, गोंडा और इगलास होते हुए सासनी, हाथरस और मुरसान ब्लॉक में प्रवेश करने का अंदेशा जताया था। कृषि विभाग की टीमें अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित कर दी गईं। देर शाम तक टिड्डी दल सासनी के गांव रुदायन में पहुंच गया, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई और कृषि विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए।
शनिवार को अलीगढ़ में टिड्डी दल के पहुंचने के साथ ही हाथरस में जिला प्रशासन ने किसानों को अलर्ट जारी कर दिया था। रविवार की सुबह से ही कृषि विभाग के अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच गए। जिन क्षेत्रों में से टिड्डी दल के जिले में आने की सूचना मिलती रही कृषि विभाग की टीमें वहां पहुंचती रही। सुबह से ही उप निदेशक कृषि एसएन सिंह व जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सिकंदराराऊ बॉर्डर पर, जिला कृषि अधिकारी ने सादाबाद क्षेत्र में डेरा जमा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी न्याय पंचायतों में तैनात कृषि विभाग की टीमों को भी टिड्डी दल के आने की सूचना के आधार अलर्ट रखा गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि टिड्डी दल ने ब्लॉक सासनी की न्याय पंचायत देदामई से प्रवेश किया। इसके बाद सासनी क्षेत्रों के गांवों में पहुंच गई। उन्होंने बताया कि अंदेशा लगाया जा रहा है कि टिड्डी दल रात्रि में सासनी क्षेत्र में विश्राम करेगा तो रसायन घोल का प्रयोग कर इन पर काबू पाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें