फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 17 तक रहेगा लॉकडाउन, बाजारों में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। लॉकडाउन के चलते बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। दुकानें बंद होने से लोगों को कामकाज में परेशानी आ रही है। सुबह-सुबह लोग जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर सन्नाटा पसर रहा है। डीएम ने बताया कि 10 मई की सुबह सात बजे तक लागू आंशिक कर्फ्यू को 17 मई की सुबह सात बजे तक लागू कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण को कम करने के लिए प्रदेश सरकार ने पिछले कई दिनों से लॉकडाउन कर रखा है। अब 17 मई की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। रविवार की सुबह 11 बजे तक दुकानें खुलने के दौरान लोगों ने खाद्य सामग्री, दूध, फल और सब्जी आदि सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दुकानों पर खासी भीड़ रही। उसके बाद दोपहर को सड़कों पर खामोशी छा गई। शाम को फिर से सड़कों पर थोड़ी बहुत चहल-पहल रही। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण फैक्टरियां भी बंद रहीं। लोग जरूरी कामकाज से ही बाहर निकले। लोगों ने पूरा दिन बच्चों संग घरों में ही बिताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें