फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लॉकडाउन ने रोका आधार कार्ड बनाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन ने आधार कार्ड बनने के काम को रोक दिया है। शहर के मुख्य डाकघर में 24 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के साथ आधार कार्ड बनाने का काम बंद हो गया। अब लोग आधार नामांकन व संशोधन के लिए बैंकों व मुख्य डाकघर के चक्कर काट रहे हैं और दिक्कतों से जूझ रहे हैं।
शहर के मुख्य डाकघर में हर रोज आधार नामांकन व आधार संशोधन का कार्य होता था। प्रतिदिन 50 से 60 आधार बनते थे। इसके अलावा कुछ बैंकों में भी यह काम होता था। 24 मार्च को लॉकडाउन घोषणा के साथ मुख्य डाकघर में आधार कार्ड नामांकन व संशोधन का काम बंद हो गया, क्योंकि आधार बनाने के दौरान व्यक्ति की आंखों को स्कैन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अंगूठा उंगलियां आदि मशीन पर लगवाई जाती है, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा था। इसको ध्यान में रखते हुए आला अफसरों के आदेश पर शहर के मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम बंद हो गया। लॉकडाउन फोर शुरू होने के बाद भी कामकाज रफ्तार पकड़ रहा है तो वही आधार का काम ठप पड़ा है। इस मामले में डाक विभाग के एसपी चंद्रशेखर सिंह का कहना है आधार नामांकन संशोधन के दौरान उंगलियां अंगूठा आंखों को स्कैन किया जाता है कोरोना संक्रमण के चलते आधार का काम अगले आदेश तक बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें