हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर बना रैन बसेरा, जिसके ताले अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद खोले ग?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रोडवेज प्रशासन ने बुधवार को रैन बसेरे का ताला खुलवाया और रोडवेज बस स्टैंड पर अलाव की व्यवस्था भी कराई। रोडवेज प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था से यात्रियोें को शीतलहर में काफी राहत महसूस हुई।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात्रि आठ बजे जब शहर में अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की थी तो रोडवेज बस स्टैंड के रैन बसेरे पर ताला लटका हुआ था। वहां अलाव की व्यवस्था भी नहीं थी। बुधवार को जब अमर उजाला में यह समाचार प्रकाशित हुआ तो रोडवेज प्रशासन भी हरकत में आया।
रोडवेज प्रशासन ने रैन बसेरे का ताला खुलवाया। रोडवेज बस स्टैंड पर अलाव आदि की व्यवस्था भी कराई। इससे वहां मौजूद यात्री तापते नजर आए। रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना था कि रैन बसेरे में गद्दे और कंबल आदि भी हैं और रोडवेज बस स्टैंड पर अलाव आदि की व्यवस्था भी है। संवाद