न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव सलेमपुर निवासी गीता देवी पत्नी जसवंत सिंह ने न्यायालय के आदेश पर सादाबाद कोतवाली में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में ओमवती और पुष्पेंद्र निवासी गांव नगला भाव सिंह को नामजद किया गया है।
रिपोर्ट में आरोप है कि उसने अपनी जमा पूंजी से एक कृषि भूमि 1.631 हेक्टेयर में से 1/2 अंश का बैनामा कराया था। वह अनपढ़ है, उसके पति की मृत्यु हो गई है।
उसका दाखिल खारिज प्रार्थना पत्र निरस्त हो गया, लेकिन इसी का लाभ उठाकर उक्त नामजदों ने लेखपाल से खतौनी पर नाम चढ़वा दिया और बैंक में झूठा शपथपत्र प्रस्तुत कर दो लाख नब्बे हजार रुपये का ऋण ले लिया है। गीता देवी का आरोप है कि जब उसने नामजदों से पूछा कि तुमने ऋण क्यों लिया है तो वे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे।