फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एलएलबी तृतीय वर्ष की पुन: परीक्षा का परिणाम घोषित, अधिकतर परीक्षार्थी सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो माह के लंबे समय के बाद शुक्रवार की शाम को एलएलबी तृतीय वर्ष की पुन: परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की वेबसाइट पर आए परीक्षा परिणाम को देखकर परीक्षार्थियों की चेहरे खिल गए। इस बार अधिकतर परीक्षार्थी परीक्षा में पास हो गए।
गौरतलब है कि तृतीय वर्ष के विधि परीक्षार्थियों की मुख्य परीक्षा नवंबर 2020 में हुई थी, लेकिन इस परीक्षा में आगरा, अलीगढ़, हाथरस के लगभग 95 फीसदी परीक्षार्थी फेल हो गए थे। इसे लेकर काफी दिनों तक आंदोलन भी चला था, जिसके बाद विवि ने मार्च 2021 में चार प्रश्नपत्रों की पुन: परीक्षा कराई, लेकिन परीक्षा परिणाम के न आने से परीक्षार्थियों में असमंजस बना हुआ था, लेकिन करीब दो माह के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार की शाम को विवि ने अपनी वेबसाइट पर विधि परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सर्वर में दिक्कत की वजह से कई बार साइट नहीं खुल सकी। परीक्षार्थी अरुण बघेल, सुमित शर्मा, आशीष राठी ने बताया कि परीक्षा परिणाम आ चुका है और वह सफल हो गए हैं। अब वह आगे के करियर को लेकर तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें