न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शुक्रवार की दोपहर को हुई बारिश से शहर से ग्रामीण अंचल तक बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को चार घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। विभागीय कर्मी देर शाम तक फॉल्ट को दूर करने में जुटे रहे।
शहर के नवीपुर कलां, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप, चंदपा, उघई, सलेमपुर, नगला रति आदि विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा।
शहर में हालांकि देर रात आपूर्ति सुचारु हो गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोग देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिना बिजली के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद