फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस गेट और हसायन के कोतवाली प्रभारी किए लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंगी में छह लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। तभी से कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका संदेह में आ गई थी। तब एक दरोगा सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट जगदीशचंद के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए थे। अब जगदीशचंद को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसओजी प्रभारी मुनीश चंद्र को हाथरस गेट थाने का नया कोतवाल बनाया गया है। हसायन के थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहां हाल में ही कई चुनावी झगड़े हुए थे। उनके स्थान पर अगसौली चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को हसायन का थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें