फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बारिश के साथ बिजली ने दिखाए नखरे

विज्ञापन
हाथरस: बा​रश के बाद टाप रोड पर हो रहा जलभराव। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

झमाझम बारिश से शुक्रवार की शाम को बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। देहात में पूरी रात बिजली गुल रही तो शहर में बिजली ने देर रात तक आंख मिचौली का खेल खेला। बिना बिजली के लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। शनिवार की दोपहर को देहात की बिजली आपूर्ति सुचारु हुई, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश और तेज हवाओं के चलते गिजरौली, नवीपुर, कांशीराम टाउनशिप, किला गेट आदि सब स्टेशन से जुड़े इलाकों की लाइन में फाल्ट हो गए। फाल्ट के चलते देर रात तक इन इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण अंचल में चंदपा, मुरसान, लाड़पुर, अल्हैपुर, लाखनू आदि सभी सब स्टेशनों से निकलने वाले फीडर की 33 केवीए व 11 केवीए की लाइनों में खराबी आ गई। इस कारण देहात में पूरी रात बिजली ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बिजली के लोग चैन से सो नहीं सके। सुबह जब आंख खुली तो बिजली ठप देख लोगों में खलबली मच गई। बिना बिजली के लोगों को पीने के पानी तक के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। जब दोपहर बाद बिजली आई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है के बारिश के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसे बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें