एलआईसी कर्मियों ने नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन
हड़ताल कर केंद्र सरकार से विकेंद्रीकरण रोकने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ट्रेड यूनियंस के तत्वावधान में एलआईसी कर्मियों ने मंगलवार को भोजनावकाश में कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल रखी। कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार से विकेंद्रीकरण पर रोक लगाने की मांग की।
मौके पर गिरीश कुमार ने कहा कि भारत सरकार इस नीति के कारण एलआईसी जैसी मुनाफा देने वाली कंपनी को निजीकरण की ओर ले जाने का प्रयास निंदनीय है। एलआईसी की स्थापना जिस अवधारणा से की गई उसके सर्वथा विपरीत है। एनएफआईए के अरुण जैन ने कहा कि न केवल निगम के कर्मचारी अधिकारी एवं अभिकर्ता के साथ करोड़ों पॉलसी धारकों ने पॉलसी ली, मेहनत की कमाई से पॉलसी चला रहे हैं। उनके साथ बहुत बड़ा धोखा है।
महेश वर्मा ने कहा कि देश हित में इस कदम को मोदी सरकार तत्काल वापस लेना चाहिए। अभिकर्ताओं ने एक स्वर में सरकार के कदम की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन करने वालों में अतुल वाशिष्ठ, रामकृष्ण राजू, विपिन गौड, विनोद कुमार, राजीव गर्ग, अनुज गर्ग, संजय कौशिक, सुनील वर्मा, नीरज शर्मा, स्वाति वर्मा, कांता दीक्षित आदि थे।