फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras : तीन तलाक पीड़ित महिला ने पीएम से मांगी मदद, पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार

Sun, 29 May 2022 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस

सार

हाथरस की ट्रिपल तलाक पीड़िता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे ट्रिपल तलाक दिया और घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उसने ससुराल वालों पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की एक महिला ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे ट्रिपल तलाक दिया और घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उसने ससुराल वालों पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।पत्र में महिला ने न्याय नहीं मिलने पर 28 जून को मुख्यमंत्री आवास पर खुदकशी करने की धमकी दी है। पीड़िता ने प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी विवाहिता ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि 2020 में उसकी शादी सुलेमान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे तीन लाख रुपया दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर दहेज की मांग पूरी न हो सकी। उसने जनवरी मेें एक प्रार्थना पत्र महिला थाने को दिया।

महिला थाने से ससुराल वाले उसे ले गए और अलग मकान में रख दिया। वहां पर जेठ और देवरों ने उसके साथ काफी दिनों तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके पति ने तीन बार तलाक-तलाक कह कर घर से निकाल दिया गया। वहीं, सीओ सुरेंद्र का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। फिर भी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें