फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हींग व्यापार के लिए विशेष पैकेज के लिए कृषि विभाग को लिखा पत्र

विज्ञापन
हाथरस : सांसद राजवीर दिलेर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हींग व्यापार के संवर्धन के लिए विशेष पैकेज के लिए अब केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कृषि विभाग को पत्र लिखा है। इस पैकेज की मांग सांसद राजवीर दिलेर ने संसद में की थी।
सांसद राजवीर दिलेर ने बताया कि 22 सितंबर को उन्होंने नियम 377 के अंतर्गत उन्होंने हाथरस में हींग आयात को ड्यूटी फ्री करने और हींग संवर्धन को बढ़ावा देने की मांग की थी। जवाब में राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिलेर को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि पिछले तीन साल से हींग का 97 फीसदी से अधिक आयात अफगानिस्तान से होता है। ठाकुर ने दिलेर को पत्र में बताया है कि इस व्यापार से संबंधित विशेष पैकेज संबंधी अनुरोध को अब आगे कृषि विभाग में अपेक्षित कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें