फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आइए आज करें रक्तदान, आपका एक यूनिट खून बचाएगा चार की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से सोमवार 28 जून को नगर पालिका के टाउन हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इस मौके पर एक जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन होगा। रक्तदानियों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा।
शिविर के लिए रविवार को पूरे दिन तैयारियां होती रहीं। शिविर में रक्तदान करने महादानियों के स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी। शिविर को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सामाजिक संगठन शिविर को सफल बनाने में आगे आए हैं।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में इनका रहेगा सहयोग
एडीएचआर, निस्वार्स्थ सेवा संस्थान, समाज कल्याण एवं शांति संगठन, बृजकला केंद्र, अपनाघर आश्रम, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, हाथरस रोटी बैंक आदि संगठनों आदि का सहयोग रहेगा।
रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा महादान है। एक यूनिट खून चार लोगों की जिंदगी बचा सकता है। रक्तदान करने में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यह एक पुनीत कार्य है। लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता भी आ रही है।
-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक हाथरस।
रक्तदान महादान है। इसके लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान चार लोगों की जान बचाता है। महामारी के दौरान तो रक्त का महत्व और भी बढ़ गया है, इसलिए लोग इस पुण्य के काम में भागीदार बनें।
-आशीष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष।
जो स्वस्थ व्यक्ति है उसे हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए। रक्त्दान महादान है। इसका कोई विकल्प नहीं है। रक्त देने से किसी भी तरह की कमजोरी नहीं आती है। लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता भी आई है।
विज्ञापन

-डॉ. आईवी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बागला संयुक्त चिकित्सालय।
रक्तदान में सभी को बढ़ चढकर हिस्सा लेना चाहिए। लोगों में अब जागरूकता का संचार हो गया है। स्वत: वह रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करके किसी की जिंदगी बचाने के लिए पहल करें, ताकि लोगों की रक्त के अभाव में मृत्यु न हो सके।
-डॉ. दीपिका शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें