फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर कम दिखे यात्री

विज्ञापन
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के दौरान बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर अन्य दिनों की अपेक्षा यात्री बहुत कम संख्या में पहुंचे। सोमवार को कर्फ्यू की अवधि खत्म होने के बाद ही लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौटेगी। लोग बैंक, सरकारी कार्यालयों और बाजारों में पहुंचकर कामकाज को निपटाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर प्रचंड होती जा रही है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर शुक्रवार की रात से सोमवार की सुबह तक कर्फ्यू का आदेश किया गया है। रविवार को कर्फ्यू के दौरान रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बेहद कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के अभाव में रोडवेज की बसें भी खड़ी रहीं। रेलवे स्टेशन पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही लोग पहुंचे। सोमवार को जब कर्फ्यू की अवधि खत्म होगी, तब बैंक, डाकघर और अन्य कार्यालयों में काफी भीड़ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें