फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे वकील

विज्ञापन
हाथरस: मुरसान थाने के क्षेत्राधिकार को सादाबाद न्यायालय से ​लिंक करने के विरोध में जिला न्यायाल? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे वकील
विज्ञापन

मुरसान थाने को सादाबाद कोर्ट से लिंक किए जाने के विरोध में आंदोलन जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान थाने को सादाबाद कोर्ट से लिंक किए जाने के विरोध में वकीलों का आंदोलन जारी है। सोमवार को भी वकीलों ने धरना दिया और अपना प्रदर्शन जारी रखा। वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता जालिम सिंह ने बताया कि अधिवक्ता ही है जो अपने लिए नहीं औरों के लिए लड़ता है। तमाम तकलीफों को झेलता है और फिर उफ तक नहीं करता। इस के बावजूद भी उसकी जायज मांगे पूरी नहीं हो पाती हैं। इसलिए अधिवक्ताओं के हितों को भी कम नहीं आंकना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन हितेंद्र सिंह गुड्डू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से ऐल्डर कमेटी प्रमुख लक्ष्मीनारायण शर्मा, चंद्रपाल शर्मा हरीश शर्मा, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत, यज्ञदत्त गौतम, दिगंबर सिंह कपिल मोहन गौड़, लल्लन बाबू, केके शर्मा, त्रिलोकी शर्मा, संदीप वर्मा, केसी निराला, रामकुमार गुप्ता, दिनेश देशमुख, प्रेमवीर सिंह, देवेश दीक्षित, मनमोहन शर्मा, सुशील पाठक, राजेश दीक्षित, रामप्रकाश चैधरी, स्वराज खान, शिवांक शर्मा, मनीष कौशल, मतेंद्र सिंह गहलोत, सुशील शर्मा सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें