फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गांव में घुस रहे कांग्रेसियों पर चली लाठियां

विज्ञापन
हाथरस: पीड़ित परिवार के साथ जमीन पर बैठकर वार्ता करते राहुल गांधी व प्रियंका गांधी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्र के आगमन के दौरान बिटिया के गांव के बाहर सड़क पर जमकर हायतौबा मची। जब राहुल व प्रियंका गांव के अंदर जाने लगे तो उनके पीछे पार्टी के अन्य नेता भी साथ घुसने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने जाने से रोका तो वहां खासा हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने लाठियां भी फटकारी। इससे एक कांग्रेस कार्यकर्ता के सिर में चोट आई।
राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के आने की जानकारी सुबह ही कांग्रेसियों को मिल गई थी, लेकिन उन्हें यह लग रहा था कि इस बार भी प्रशासन उनके नेताओं को रोक देगा। इस बीच जब दोनों नेताओं को आने की अनुमति मिलने की जानकारी हुई तो काफी तादाद में कांग्रेसी गांव के बाहर जाने वाले रास्ते पर एकत्रित हो गए। प्रशासन ने इन्हें वहीं रोक दिया। कांग्रेसी अंदर जाने की कोशिश करने लगे। इस बीच जैसे ही राहुल और प्रियंका आए तो यह कांग्रेसी अपनी गाड़ियों को लेकर उनके काफिले के साथ अंदर जाने लगे। इस पर प्रशासन ने अन्य कांग्रेसियों की गाड़ियों को रोक दिया। इस बात को लेकर उनकी तीखी झड़प पुलिस कर्मियों से हो गई। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस ने लाठियां भी भांजी। एक कांग्रेस कार्यकर्ता के सिर में भी चोट आई। पुलिस ने सख्ती बरती और इन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवर्ण परिषद ने काली प़ट्टी दिखा राहुल व प्रियंका का किया विरोध
हाथरस। सवर्ण परिषद के कुछ लोगों ने काली पट्टी दिखाकर राहुल और प्रियंका का विरोध किया। इनका नेतृत्व सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज धवरैया कर रहे थे। जैसे ही कांग्रेस नेताओं की गाड़ियां गांव से बाहर राजमार्ग पर आईं तो वैसे ही यह लोग विरोध करते हुए इन गाड़ियों के पीछे भागे। बाद में इन लोगों ने नारेबाजी की और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें