फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो दर्जन बसों के पहिये थमने से पहले दिन लाखों की आय हुई कम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से रोडवेज की आमदनी में गिरावट आई है। संक्रमण को देखते हुए प्रदेश से सटे अन्य राज्यों में डिपो की दो दर्जन बसों का संचालन पूरी तरह मंगलवार से बंद हो गया है। इससे भी हाथरस डिपो को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। संक्रमण के बढ़ने व आमदनी के गिरने से रोडवेज के अधिकारी खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले रोडवेज बस स्टैंड पर बसों में सवार होने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी रहती थी। अब संक्रमण बढ़ने के साथ रोडवेज बसस्टैंड पर खामोशी छाई हुई है। लोकल रूटों पर चलने वाली बसें यात्रियों के अभाव में खड़ी रहती हैं। अब परिवहन निगम के अफसरों ने संक्रमण को लेकर प्रदेश से सटे राज्यों में बसों का संचालन बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें एक दर्जन बसें उत्तराखंड, आठ बसें दिल्ली रूट पर कौशांबी तक चलती थीं। इसके अलावा चार बसें हरियाणा के बल्लभगढ़, फरीदाबाद आदि मार्गों पर चलती थीं। अचानक दो दर्जन बसों का संचालन बंद होने से हाथरस डिपो की आय में लाखों रुपये की गिरावट आई है। आय गिरने से अफसर खासे चिंतित है। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते बसों का संचालन गड़बड़ा गया है। आमदनी पर भी बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें