फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छत से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
संजीव की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव तामसी में काम कर रहा एक मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छत से गिर गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल एवं पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी संजीव कुमार (43) मजदूरी कर अपना एवं अपने परिवार का जीवनयापन कर रहा था। शुक्रवार को वह गांव में बन रहे एक मकान में काम करने गया था। दोपहर में छत पर जाकर वह काम कर रहा था। इसी बीच छत पर खंभा बनाने के लिए निकली हुई सरिया में छत के पास से गुजर रही एलटी लाइन का करंट प्रवाहित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक उसका हाथ सरिया से छू गया। सरियों से हाथ छूते ही उसे झटका लगा और वह छत से गिर गया। छत से गिरते ही पड़ोसी उसे इलाज के लिए आगरा ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत पर पूरे गांव में मातम फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं एक बारह वर्षीय पुत्र को रोते बिलखते छोड़ गया। अब उसका परिवार शासन एवं प्रशासन से मदद की राह देख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें