न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के पापरी रोड मीतई स्थित शीतगृह पर काम करने वाले एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी सुरेश के पुत्र पवन (32) मीतई पापरी रोड स्थित कस्तूरी देवी शीतगृह पर मजदूरी करता था। शनिवार की दोपहर को शीतगृह में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और फिर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। संवाद