फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लैब तकनीशियन से अज्ञात युवकों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल के लैब तकनीशियन के साथ अज्ञात युवकों ने मारपीट कर दी। हंगामा होने पर लोग भागे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में कमलेश कुमार तकनीशियन के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर को करीब तीन बजे कमलेश कुमार लैब से नीचे उतरे और पैदल-पैदल पीछे वाले रास्ते से अपने क्वार्टर की तरफ जाने लगे। इस बीच उन्हें चार अज्ञात युवकों ने रोक लिया और बिना कुछ बताए उनके साथ मारपीट करने लगे। उनके शोर मचाने पर लोग दौड़े। इन्हें आता देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। काफी स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौके पर आ गए। पुलिस ने कमलेश का उपचार जिला अस्पताल में कराया। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें