फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: टीबी हॉस्पिटल में तैयार हो रहा कोविड के मरीजों के लिए एल-2 अस्पताल

विज्ञापन
हाथरस: टीवी हॉस्पिटल में कोविड 19 के मरीजों के लिए बन रहे एल 2 अस्पताल में लगाए गए वेंटिलेटर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जल्द ही टीबी अस्पताल में कोविड-19 के एल-2 के मरीजों का इलाज शुरू होगा। यहां पर शासन से आए वेंटिलेटर तो सेट हो चुके हैं। अब केवल विशेषज्ञों की टीम के आने की देरी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसका कर रहे हैं।
कोविड-19 महामारी के एल-2 के गंभीर रोगियों के इलाज के लिए वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है। अब ऐसे मरीजों को अलीगढ़ या फिर आगरा भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि कोविड-19 के एल-2 मरीजों के लिए टीबी अस्पताल को एल-2 अस्पताल बनाया जा रहा है। यहां पर शासन से आए वेंटिलेटर सेट भी हो चुके हैं। आने वाले समय में यहां एल-2 के मरीजों का इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी अस्पताल को एल-2 कोरोना के मरीजों के लिए तैयार किया जा रहा है। जो वेंटिलेटर प्राप्त हुए थे, वह सेट हो चुके हैं। अब वेंटिलेटर ऑपरेटर करने वाली विशेषज्ञ टीम के आने का इंतजार है। टीम तैयार होते ही यहां पर एल-2 के मरीजों को भर्ती किया जाना शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें