यह सम्मान स्वचालित एकीकृत कृषि प्रणाली और नवीन कृषि तकनीकों के प्रभावी प्रदर्शन के लिए मिला। केंद्र की ओर से वैज्ञानिक डॉ. बलवीर सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में 15 से 17 अक्तूबर तक उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) हाथरस को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
केंद्र को यह सम्मान स्वचालित एकीकृत कृषि प्रणाली और नवीन कृषि तकनीकों के प्रभावी प्रदर्शन के लिए मिला। केंद्र की ओर से वैज्ञानिक डॉ. बलवीर सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस दौरान डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. शैलजा, डॉ. हरविंदर पाल और प्रभारी अधिकारी डॉ. श्योराज सिंह भी उपस्थित रहे।