न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत विकास खंड सदर में जिला पंचायत सेंटर अलीगढ़ मंडल की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विभिन्न योजनाओं के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षकों ने कहा कि यह प्रशिक्षण सभी सदस्यों की क्षमता वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा, जिससे वह अपेक्षा के अनुरूप विकास में भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण के लिए शासन की मंशा अनुरूप नौ थीम पर प्रशिक्षण दिया गया।
इसके तहत क्षेत्र पंचायत और समितियों के गठन के बारे में मास्टर ट्रेनर प्रशांत पाठक ने जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत के तहत तैयार होने वाली कार्य योजनाओं व योजनाओं के तहत होने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन, मातृभूमि योजना, आय के स्रोत, पंचायतराज प्रोत्साहन योजना आदि के बारे में बताया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी विभिन्न योजनाओं के संचालन को लेकर कई सवाल जवाब किए। संवाद