फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महाशिवरात्रि पर आएगी कृष्णा की याद

विज्ञापन
कृष्णा यादव की प्रतिमा लगाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन देते सनातन हिंदू सेवा संस्थान के पदाधिकारी? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज से कृष्णा यादव के नेतृत्व में भव्य शिव संकीर्तन यात्रा निकाली जाती रही है। यह यात्रा हजारों की भीड़ के साथ अनेक झांकियों के साथ नगर में निकलती थी। इसमें हाथी, घोड़े ऊंट सम्मिलित किए जाते हैं।
यात्रा लगभग पांच घंटे तक नगर में भ्रमण करती है। लेकिन, इस बार इस यात्रा का नेतृत्व करने के लिए कृष्णा यादव नहीं रहेंगे। इसलिए इस बार नगर के लोग उन्हें काफी याद करेंगे। गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना ने कहा कि नगर के जांबाज युवक एवं गोवंश रक्षक, हर असहाय की मदद के लिए चट्टान की तरह खड़ा हो जाने वाला साहसी नौजवान कृष्णा यादव की मौत से पूरा नगर शोकाकुल है।
विज्ञापन

डॉ. सक्सेना ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि समाज के प्रति अपना दायित्व उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ निभाया। मृत गायों के अंतिम संस्कार तथा नगर के अवांछित तत्वों के खिलाफ ढाल की तरह अपना सीना अड़ा कर खड़ा होने का अदम्य साहस था कृष्णा में। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई असंभव है।
सरला नारायण ट्रस्ट उसे अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देता है। शोकसभा में सरला नारायण ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टियों के अलावा मैनेजिंग ट्रस्ट के सदस्य पंकज राठी, तरुण माहेश्वरी, सूरज वार्ष्णेय, संजीव माहेश्वरी, विवेक राठी, अनिल प्रताप सिंह, विपिन वार्ष्णेय, राहुल सक्सेना, रानू पंडित, कुमुदकांत गर्ग तथा रामजी लाल यादव ने कृष्णा यादव को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कृष्णा की प्रतिमा लगवाने के लिए दिया ज्ञापन
कृष्णा यादव की स्मृति में कस्बा के मोहल्ला गौसगंज में एक गेट बनवाने, गौसगंज चौराहे का नाम बदलने एवं कृष्णा की प्रतिमा लगवाने की मांग करते हुए सनातन हिंदू सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालो में विपिन लाल पुंढीर, देवकांत कौशिक, रंजीत पौरुष, मनोज पंडित, अमन गुप्ता, अर्जुन यादव, नितिन यादव, राज वार्ष्णेय, धर्मेंद्र कुमार, सन्नू शर्मा, अंकुश यादव आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें