फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण-बलदेव शोभायात्रा: ग्वाल-बालों ने लाठियों से किया कंस के पुतले का मर्दन, झूमे श्रद्धालु

Fri, 20 Nov 2026 12:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में भगवान श्रीकृष्ण और बलदेव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, बाग बैनीराम मंदिर से शाम पांच बजे शुरू हुई। यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना, जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर डोले का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
कंस पुतला, गिरते ही उसको पीटते युवा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीकृष्ण और बलदेव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बाग बैनीराम मंदिर से शाम पांच बजे शुरू हुई यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर डोले का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में ग्वाल-बालों ने लाठियों से किया कंस के पुतले का मर्दन किया।

विज्ञापन


ट्रस्ट ठा. श्री कृष्ण चंद्र जी महाराज एवं हनुमानजी महाराज के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा का शुभारंभ प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार ने किया। फूलों से सजा श्रीकृष्ण-बलदेव का डोला और बैंडबाजे आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा गऊशाला रोड, भूरापीर, चक्की बाजार, नयागंज, चौक दौलतराम, मोती बाजार, लोहट बाजार, रूई की मंडी, नजिहाई बाजार, घंटाघर, हलवाईखाना, गुड़हाई बाजार, कमला बाजार, सासनी गेट और सिटी स्टेशन रोड होते हुए वापस मंदिर के पश्चिम स्थित भूमि स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोले के आगे ग्वाल-बाल हूर के बबूर के, कंस हमारौ मामा के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चले। समापन स्थल पर श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद ग्वाल-बालों ने लाठियों से 35 फुट ऊंचे कंस के पुतले का मर्दन किया। इसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। कार्यक्रम में प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार के साथ अनिरुद्ध पोद्दार, तरुण पोद्दार, शशांक, कमल, जय भारती, पम्मी, पिंटू, अंकुर, पीयूष गर्ग, मनीष, नितिन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें