फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : साइबर क्राइम से बचने के उपायों का दिया ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए साइबर क्राइम विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी सुबोध मान द्वारा दी गई। ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे खाते से पैसा गायब होने जैसी घटनाओं की जानकारी जल्द से जल्द अपने थाने की पुलिस को देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था कि हर एक छात्र इस तरह के जालसाजों से सुरक्षा के लिए खुद को तैयार करे। अपने अधिकारों को समझ सके और खुद को व खुद के परिजनों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा सकें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से साइबर क्राइम से संबंधित परेशानियों के बारे में जानकारी ली, ताकि उनको सही समय पर सही सलाह दी जा सके। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चक्कु के अलावा साइबर अपराध शाखा के सुबोध मान व विपिन चौधरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें