फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जानिए निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर क्यों नाराज हुईं डीएम

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नवागत जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने संबंधित कार्यदायी सस्थाओं को अवशेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, पेंशन/छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कन्या सुमंगला योजना, पोषण अभियान, बेसिक शिक्षा विभाग ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से टीकाकरण, सहभागिता योजना, ईयर टैगिंग आदि के संबंध में जानकारी की। डीएम ने कहा कि कोई भी निराश्रित गोवंश खुले में घूमते हुए नहीं दिखना चाहिए। निराश्रित गोवंश और गोशालाओं में संरक्षित गोवंश की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग करते हुए उनका ब्योरा ऑनलाइन फीड कराएं और इसकी प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने जिले में नई सड़कों के निर्माण के तहत एक सड़क का कार्य अवशेष होने पर नाराजगी जताई और अधिशासी अभियंता को इसका कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। ओडीआर, एमडीआर के अंतर्गत राजमार्गों के अनुरक्षण, मरम्मतीकरण, नवीनीकरण, सामान्य मरम्मत नवीनीकरण के तहत सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति के लिए पैचिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी से चिकित्सकों और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। कन्या सुमंगला योजना में प्रगति लाने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को मुख्य चिकित्साधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें