फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जानिए हाथरस के 200 गांवों में कैसे मिलेगा पीने का शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 200 गांवों में रहने वाले बाशिंदों को पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम ग्रामीण की ओर से कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसको जल्द ही वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति के बाद इन ग्रामों में पाइप लाइन से ग्रामीणों को पीने का पानी मुहैया कराया जाएगा। इसमें खारे पानी की समस्या से जूझ रहे गांव भी शामिल किए गए हैं।
जिले की कई ग्राम पंचायतों में लंबे समय से खारे पानी की समस्या चली आ रही है। इन ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर चलकर पीने के लिए पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने समय-समय पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। अब जल निगम की ओर से खारे पानी की समस्या से निजात दिलाने और गांवों में शुद्ध पानी की आपूर्ति किए जाने के लिए पाइप पेयजल योजना के तहत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 200 गांवों में पाइप लाइन के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति दिए जाने के लिए जल निगम की ओर से खाका खींच लिया गया है। इस कार्ययोजना को जिला स्तर से स्वीकृति के बाद वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण मोहम्मद इबरान ने बताया कि शासन को वित्तीय स्वीकृति के लिए कार्ययोजना को जल्द ही भेजा जा रहा है। वित्तीय स्वीकृति के बाद गांवों में इसके लिए काम शुरू हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें