फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक प्रयोग किया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में व्यवसायिक कार्य के लिए 14.2 किग्रा वजन के घरेलू सिलिंडर का प्रयोग किया जा रहा है। इसे लेकर कई शिकायतें आपूर्ति विभाग को मिल रही हैं। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने कहा है कि 14.2 किग्रा वाले एलपीजी सिलिंडर का व्यावसायिक कार्य में प्रयोग होते हुए पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिले के समस्त मैरिज होम, होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार, ढाबा, रेहड़ी-खोमचों पर अक्सर व्यावसायिक के स्थान पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग किया जा रहा है। डीएसओ ने कहा हे कि व्यावसायिक कार्य के लिए केवल 19 किग्रा वजन के वाणिज्यिक सिलिंडर का ही प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि जिले के जो मैरिज होम, होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार, ढाबा, रेहड़ी-खोमचा संचालक अपने कार्यस्थल पर एलपीजी सिलिंडर का प्रयोग करते हैं तो उन्हें इसकी बुकिंग और प्राप्ति की पिछले छह माह की रसीद अपने प्रतिष्ठान पर सुरक्षित रखनी होगी। यदि किसी टीम ने निरीक्षण के दौरान व्यावसायिक कार्य के लिए 14.2 किग्रा घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर का प्रयोग होता हुआ पाया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें