फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जानिए कैसे खुशी में खलल डाल देती है हर्ष फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कई जान जाने के बाद बाद भी जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही। लोग अक्सर खुशी में हर्ष फायरिंग करते हैं और वह खुशी के माहौल को गमजदां कर देती है।
जिले में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रही हैं। सोमवार की रात्रि में हर्ष फायरिंग में गांव कछपुरा का युवक घायल हो गया। पिछले माह 12 अक्तूबर की रात्रि में हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली में हर्ष फायरिंग में नौ माह की एक बच्ची इनाया पुत्री सलमान की जान चली थी और इनाया की दादी भूरी घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर हर्ष फायरिंग के वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। मुरसान पुलिस ने हर्ष फायरिंग करते हुए तीन युवकों को गांव बिचपुरी में गिरफ्तार किया था। गांव लाड़पुर में भी हर्ष फायरिंग में हर्ष फायरिंग की घटना हुई थी। सादाबाद के गांव मई में भी हर्ष फायरिंग में एक युवक की जान चली गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें